फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आजम शेख बने मुरादाबाद के कांग्रेस प्रभारी

आजम शेख बने मुरादाबाद के कांग्रेस प्रभारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
आजम शेख बने मुरादाबाद के कांग्रेस प्रभारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को लखनऊ में मुरादाबाद मंडल की पांचों लोकसभा सीटों की चुनावी तैयारियों एवं संगठन की समीक्षा की। संगठन को मजबूत कर पार्टी को दमदार तरीके से चुनाव लड़वाने के लिए राजस्थान के आजम शेख को मुरादाबाद का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुरादाबाद में संगठन में फेरबदल के संकेत भी दिए।
मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनाव एवं संगठन की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और फ्रंटल अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया था। संगठन पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर अपने सुझाव दिए। पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी का युवाओं में जबर्दस्त क्रेज है। मुरादाबाद में इनकी जनसभाएं होने से कांग्रेस रिकार्ड मतों से विजयी हो सकती है। पदाधिकारियों ने मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर या संजय कपूर को मैदान में उतारने का सुझाव दिया। संजय कपूर विलासपुर से पूर्व विधायक हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पदाधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट लेने के साथ चुनाव की रणनीति का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष एपी सिंह, फूलवती सेनी, महानगर अध्यक्ष अभिनव मेहरोत्रा, आनंद मोहन गुप्ता, अनुराग शर्मा, मेजर जेपी सिंह पूर्व विधायक, शिवराज सिंह गूजर, फूल कुंवर कमर, सलीम आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed