फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क निर्माण न होने से नाराज लोगों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण न होने से नाराज लोगों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Fri, 12 Oct 2018 02:37 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण न होने से नाराज लोगों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 44 के बल्देवपुरी मोहल्ले में सड़क निर्माण न होने से नाराज लोग भड़क गए। उन्होंने गुरुवार दोपहर जुलूस निकाल कर जनप्रतिनिधियों के गुमशुदा होने के बैनर लेकर रैली निकाली। हनुमान मूर्ति और प्रभात मार्केट पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बल्देवपुरी में सड़क टूटी हैं। हल्की बारिश में ही जल भराव होजाता है, नालियों का भी निर्माण नहीं कराया गया। इस कारण लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इलाके में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनके मोहल्ले में सड़क नहीं बनवाई जा रही है। गुरुवार दोपहर बल्देवपुरी के पुरूष और महिलाएं इकट्ठा हो गए। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग की। स्थानीय नागरिक सांसद सर्वेश सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह और जयपाल सिंह व्यस्त के गुमशुदा होने के बैनर हाथों में लेेकर जुलूस निकालते हुए हनुमान मूर्ति तिराहे पर पहुंच गए। यहां कुछ देर रुकने के बाद जाम लगा दिया। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसकी वजह से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसके बाद भीड़ प्रभात मार्केट के पास पहुंच गई। यहां भी लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मेयर आवास के पास जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर कटघर पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शन करने वाले लोग हाईवे से नहीं हटे। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया। इसके बाद जाम लगाने वाले लौट गए। कटघर इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed