फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गेट का तार टूटने से ठप हो गया रेल संचालन, दस ट्रेनें रुकी

गेट का तार टूटने से ठप हो गया रेल संचालन, दस ट्रेनें रुकी

Tue, 19 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गेट का तार टूटने से ठप हो गया रेल संचालन, दस ट्रेनें रुकी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दलपतपुर और कटघर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गेट संख्या 411/ सी के बूम को सहारा देने वाला तार टूटने की वजह से अप और डाउन लाइन पर पौने तीन घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। दस ट्रेनों के जहां तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और दोबारा तार लगाने के बाद ट्रेनों का संचालन किया गया।
मुरादाबाद - लखनऊ रेल मार्ग पर दलपतपुर के पास गेट संख्या 411/सी स्थित है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे बूम को सहारा देने वाला तार टूट गया था। जिसकी वजह से गेट बंद नहीं हुआ। गेट मैन ने काफी प्रयास किया। लेकिन फाटक बंद नहीं हुआ। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी देने के साथ ही रेल संचालन बंद करा दिया गया था। जिसमें बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस, कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जन नायक एक्सप्रेस, बरौनी आनंद विहार समर स्पेशल, फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगासतलुज एक्सप्रेस, सहारनपुर से इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, भटिंडा वाराणसी स्पेशल समेत दस गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और दोबारा तार लगाया गया। इसके बाद सुबह पौन नौ फाटक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन



लिंक एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। अधिक लोड की वजह से ट्रेन और मालगाड़ियां के इंजन जवाब दे रहे हैं। इंजन के फेल होने की वजह से गाड़ियां जहां तहां खड़ी हो रही हैं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सोमवार को फिर देहरादून से अलीगढ़ जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिस कारण ट्रेन देहरादून और हरिद्वार के बीच में खड़ी हो गई। चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और इंजन की मरम्मत की गई। इसके बाद इंजन कार्य करने लगा। करीब बीस मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed