{"_id":"59d93cd24f1c1bec538b645e","slug":"21507409106-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमुंड का अंतरराष्ट्रीय तस्कर हो सकता है तांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमुंड का अंतरराष्ट्रीय तस्कर हो सकता है तांत्रिक
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी तांत्रिक से मिलने के लिए आते थे विदेशी लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
पुलिस ने खुलासा किया है कि नरमुंड की ऑन डिमांड तस्करी किए जाने का धंधा मूलरूप से बिहार और वर्तमान में दिल्ली के सीलमपुर स्थित ई- ब्लॉक के 72/73 भवन संख्या में रहने वाला महफूज करता था। उसने 20 लाख रुपये का सौदा किया था। महफूज कुछ विदेशी लोगों के संपर्क में था। ऐसे में अंदेशा है कि महफूज नरमुंड का अंतरराष्ट्रीय तस्कर हो सकता है। पुलिस की टीमें सरगर्मी से आरोपी तांत्रिक की तलाश में दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सालिम ने खुलासा किया है कि महफूज से उसकी दोस्ती दिल्ली में हुई थी। वह दिल्ली में महफूज से मिलने जाता था तो वहां पर सउदी अरब में रहने वाले लोगों से भी मुलाकात होती थी। वह लोग महफूज के पास आते जाते रहते हैं। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी महफूज की गिरफ्तारी के बार कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। आरोपी की तलाश के लिए मुरादाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि महफूज का विदेशियों से संपर्क होने की जानकारी मिली है, इस संबंध में जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को शक है कि महफूज ने पूर्व में भी कटे हुए सिर की मांग को होगी। इसलिए पुलिस की टीम दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्षत विक्षत हालत में मिलने वाले शवों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। आरोपी की कुंडल खंगालने के लिए पुलिस की एक टीम बिहार भी जाएगी।