फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20thouand flag sold from postoffice

देश भक्ति का जज्बा बिक गए डाक घर से 20 हजार झंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
20thouand flag sold from postoffice
मुरादाबाद। अब इसे देश भक्ति का जज्बा कहे या फिर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त के बीच चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता का संकेत, कि बीते छह दिनों में डाक विभाग बीस हजार तिरंगे की बिक्री कर चुका है। तिरंगा के प्रति लोगों की रुझान देख विभाग ने लखनऊ स्थित मुख्यालय से 20 हजार और तिरंगा भेजे जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

डाक विभाग के तिरंगा बिक्री काउंटर के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जब डाक घर से तिरंगा बिक्री करने का सर्कुलर मिला और एक अगस्त को मुख्यालय से बीस हजार राष्ट्रीय ध्वज की खेप उपलब्ध कराई गई, तब इसको लेकर मन में तरह तरह के सवाल थे, दो अगस्त से तिरंगा बिक्री का कार्य शुरू किया गया, तो अच्छा रिस्पांस आया। आठ अगस्त तक यानी छह दिनों में सभी तिरंगे बिक गए। बोले अभी भी तिरंगे की डिमांड जारी है। बताया डाक विभाग ने 25 रुपये प्रति पीस के हिसाब से तिरंगे का मूल्य निर्धारित किया है। राजेश कुमार के अनुसार वैसे तो अधिकांश ने थोक में तिरंगे खरीदा, लेकिन फुटकर खरीदारों में युवाओं की संख्या ज्यादा है। प्रधान डाकघर उप पोस्टमास्टर भूपेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की, बोले डाक घर से पहली बार तिरंगा बिक्री का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed