{"_id":"63cee759488c8352d552b504","slug":"208-accused-caught-in-a-three-hour-special-campaign-in-mandal-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में तीन घंटे के विशेष अभियान में पकड़े 208 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में तीन घंटे के विशेष अभियान में पकड़े 208 आरोपी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के पांचों जिलों में रविवार रात तीन के घंटे के विशेष अभियान में 208 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो इनामी, 12 वांछित और 194 वारंटी शामिल हैं।
डीआईजी शलभ माथुर के निर्देश पर रविवार रात 11 बजे से दो बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान अमरोहा जनपद के डिडौली थाने की पुलिस ने 25 हजार के इनामी इमरान उर्फ बिहारी निवासी ढकिया चमन थाना डिलारी, संभल जनपद की गुन्नौर थाने की पुलिस ने दस हजार के इनामी सन्नी को गिरफ्तार किया। सन्नी बुलंदहशर जनपद के अनूपशहर थानाक्षेत्र के रुड़ गांव निवासी है।
इनके अलावा बिजनौर जनपद के स्योहारा थानाक्षेत्र के शाहपुर खेड़ी गांव निवासी जावेद, मुरादाबाद के चक्कर की मिलक निवासी आसिफ अली, रामपुर सिविल लाइंस की हाईडिल कॉलोनी निवासी श्रीकांत, अमरोहा जनपद के गजरौला थानाक्षेत्र नौनेर निवासी रौनक, नौगांवा सादात के देहरा निवासी कपिल, हापुड़ के सिंभावली थाना के गावं दतियाना निवासी भगवती, मंडी धनौरा के पालनपुर निवासी अमित, रामपुर तगा निवासी रंजीत, रजबपुर के सिहाली निवासी आलम और संभल के केला देवी थानाक्षेत्र के केला मंडी निवासी गबदू को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी अलग अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। इसके अलावा मुरादाबाद में 50, बिजनौर में 55, रामपुर में 30, अमरोहा में 54 और संभल में 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि रविवार रात विशेष अभियान में मंडल के पांचों जिलों में कार्रवाई की गई थी।