फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ईट भट्ठों के चलने पर चार महीने की रोक

ईट भट्ठों के चलने पर चार महीने की रोक

Wed, 31 Oct 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
ईट भट्ठों के चलने पर चार महीने की रोक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एनजीटी और शासन ने ईंट भट्ठों के संचालन को चार महीने रोक दिया है। सामान्यतया दिवाली पर भट्ठों का संचालन शुरू हो जाता था। प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहने के चलते अब भट्ठों को फरवरी के बाद में चलाने दिया जाएगा। इससे सर्दी में प्रदूषण का स्तर नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। नया आदेश एनसीआर और उसके आसपास मंडलों और सूबे के प्रदूषित शहरों पर लागू होगा।

प्रदूषण का स्तर जानलेवा हो रहा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण की परत धरती के आसपास जमा हो गई है। इससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। सांस में जहरीले रसायनों और जानलेवा स्मॉग के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में ईट-भट्ठों के चलने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाएगा। एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सिफारिश पर शासन ने भट्ठों का संचालन फरवरी तक के लिए रोक दिया है। अब मार्च से भट्ठोें का संचालन हो सकेगा। नया नियम एनसीआर के समस्त जिलों के साथ ही सूबे के 15 प्रदूषित शहरों वाले जिलों में लागू होगा। इसमें मुरादाबाद भी शामिल है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ आरके सिंह ने बताया कि प्रदूषण का ज्यादा स्तर होने के चलते फिलहाल भट्ठों का संचालन रोक दिया गया है। अब भट्ठों को चलाने का आदेश फरवरी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed