फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अर्धनग्न किसानों ने कमिश्नर आफिस पर दिया धरना

अर्धनग्न किसानों ने कमिश्नर आफिस पर दिया धरना

Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अर्धनग्न किसानों ने कमिश्नर आफिस पर दिया धरना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गन्ना मिल चलवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसान अपने कंधों पर गन्ना लिए हुए थे। कमिश्नर आफिस के सामने सड़क पर धरना देकर शासनादेश के अनुसार तत्काल मिल चलवाने की मांग की। करीब दो घंटे के धरना प्रदर्शन और पुलिस से नोकझोंक के बाद अधिकारियों ने जिले की सभी मिलों से तत्काल तौल पर्चियां जारी कराने का भरोसा दिया। अब पांच नवंबर से क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो जाएगी।
शासन ने 20 अक्तूबर से चीनी मिल चलाने के आदेश जारी किए थे। उसके बाद मिलों की मांग पर यह तारीख 29 अक्तूबर कर दी गई, लेकिन मिल चालू नहीं हुईं। कमिश्नर ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी, लेकिन मिल प्रबंधक चलाने को तैयार नहीं हुए। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय संगठन ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। करीब तीन सौ किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ने लादकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। ट्राली के पीछे नारेबाजी करते किसान कंधों पर गन्ने लेकर चल रहे थे। जुलूस के चलते फव्वारा चौक से पीली कोठी और जैन मंदिर रोड पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

किसान कमिश्नर आफिस के सामने अर्धनग्न किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे लंबा जाम लग गया। किसानों ने सभा करके प्रशासन, गन्ना विभाग और मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपर आयुक्त, गन्ना उपायुक्त और जिला गन्ना अधिकारी ने किसान नेताओं से बातचीत की। मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार और मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व ब्लाक अध्यक्ष नीटू चौहान के नेतृत्व में किसानों ने तत्काल गन्ना तौल कराने की मांग की। अधिकारियों ने तत्काल जिले के सभी मिलों को तौल पर्ची जारी करने के आदेश दिए। समझौते के अनुसार पांच नवंबर से तौल शुरू हो जाएगी। दिवाली के बाद मिलों का संचालन शुरू हो जाएगा। किसानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा। इस मौके पर नीरज चौधरी, राहुल चौधरी, तेजपाल सिंह, प्रदेश सचिव डा. चरन सिंह, डा. नौ सिंह ढिल्लो, मनोज चौधरी और नवनीत विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed