{"_id":"5b89a65042c792465326a85e","slug":"201535747664-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से रेलवे यार्ड और वर्कशॉप में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से रेलवे यार्ड और वर्कशॉप में भरा पानी
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश से रेलवे यार्ड और वर्कशॉप में पानी भर गया। सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। टीमों को मौके पर भेजा गया और पानी की निकासी की गई। गनीमत रही कि इस दौरान सिगनल सिस्टम फेल नहीं हुआ। वरना पिछली बार की तरह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता था। एक सप्ताह पहले बारिश से मुरादाबाद रेल यार्ड में पानी भर गया था। जिससे सिगनल सिस्टम फेल हो गया था। मुरादाबाद समेत दिल्ली, लखनऊ और इज्जत नगर मंडल तक गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थीं। इसके बाद से रेलवे अलर्ट हो गया था। बारिश होने पर पानी निकासी को इंतेजाम किए गए थे। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश हुई। जिससे रेलवे यार्ड में पानी भर गया था।