फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निजी अस्पताल में महिला के शव के साथ प्रदर्शन

निजी अस्पताल में महिला के शव के साथ प्रदर्शन

Sat, 23 Jun 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में महिला के शव के साथ प्रदर्शन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में महिला के शव के साथ तीमारदारों ने प्रदर्शन किया। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। तीमारदारों के हंगामे से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला शांत करवाया।
कटघर निवासी मंजू (42) पत्नी राजेश को तीन दिन पहले सिविल लाइन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंजू के आंतों में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल में गुरुवार को उसका आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। तीमारदारों ने डाक्टर को इसकी जानकारी दी। मंजू के बेटे विशाल का आरोप है कि डाक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। काफी देर बाद डाक्टर पहुंचा और मंजू को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विशाल के मुताबिक मां की हालत बिगड़ने पर दूसरे निजी अस्पताल के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में मां की मौत हो गई। मंजू की मौत होने पर तीमारदार शव लेकर वापस सिविल लाइंस स्थित अस्पताल पहुंच गए। तीमारदारों ने शव अस्पताल परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही से मंजू की मौत हो गई है। प्रदर्शन और हंगामा से वहां भीड़ जुट गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार और स्टाफ बाहर निकल आए। तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन और डाक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed