फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नानी ने तेंदुए के जबड़े से खींचा चार साल का मासूम

नानी ने तेंदुए के जबड़े से खींचा चार साल का मासूम

Thu, 05 Oct 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
नानी ने तेंदुए के जबड़े से खींचा चार साल का मासूम
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। खूंखार तेंदुए ने गांव खाईखेड़ा में घर के आंगन में खेल रहे चार साल के मासूम को उठाकर शिकार करने की कोशिश की। उसकी नानी ने पीछा कर मासूम को तेंदुए के जबड़े से खींच लिया। मासूम को गंभीर हालत में पहले उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उत्तराखंड के काशीपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस प्रशासन व वन विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।
कोतवाली के गांव खाईखेड़ा निवासी भजन सिंह की बड़ी बेटी अमृता देवी काशीपुर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। उसने अपने बेटे अंकित कुमार को पालन-पोषण के लिए अपने मायके में छोड़ रखा है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अंकित घर के आंगन में खेल रहा था। मकान के बराबर में स्थित गन्ने के खेत से निकलकर अचानक तेंदुआ घर के अंदर आ गया। उसने झपट्टा मारकर मासूम को जबड़े में उठाया और गन्ने के खेत में ले जाने लगा। मासूम की चीख-पुकार सुनकर उसकी नानी और परिवार के अन्य लोग भागे। उन्होेंने गन्ने के खेत में घुस रहे तेंदुए के मुंह से मासूम को छीन लिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। खून से लतपथ मासूम को आनन-फानन में उपचार के लिए देर रात नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उत्तराखंड के काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन व वन विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के कई घंटे के बाद वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया और तेंदुए को पकड़ने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ खाईखेड़ा नाहरवाला, आलमगीरपुर, बहादुरनगर सहित आधा दर्जन गांव में जनसंपर्क कर लोगों से सावधान रहने की अपील की। प्रदर्शन में राम गोपाल सिंह, दिनेश कुमार, भास्कर सैनी, राहुल कुमार, रवि सैनी, योगेंद्र शिवचरन, मोहम्मद आलम, दिनेश कुमार, रामरति, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed