फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रेलवे-

रेलवे-

Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
रेलवे-
स्टेशन की सफाई की सराहना लेकिन रेलवे कालोनी में गंदगी देख पारा चढ़ा
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल ने किया स्टेशन जंक्शन का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल ने रेलवे स्टेशन व रेलवे कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कालोनी में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जाहिर की तो स्टेशन की सफाई की सराहना की। रेलवे कालोनी में आवास किराये पर उठे मिले। एक में दुकान चलती मिली। इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार की दोपरह 12.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल अपने अधीनस्थों के साथ यहां रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां लोको लाबी, विश्रामालय आदि का निरीक्षण किया। सामान्य विश्रामालय में टायलेट आदि की सराहना की, लेकिन दीवारों पर जमी धूल पर ऐतराज जताया। एक पंखा होने पर और पंखा लगाने व स्तनपान कक्ष दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। आरपीएफ पोस्ट होते हुए वह बराबर बनी कालोनी में पहुंच गए। जहां गंदगी देख कर नाराजगी जाहिर की। डा.शकील अहमद को बुलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूछा कि सभी क्वाटरों सीवरेज की क्या व्यवस्था है। सीवरेज व्यवस्था न होकर सेफ्टी टैंक की व्यवस्था है जो समय पर साफ करा दिए जाते हैं। डीआरएम को क्वार्टर 2-ए में दुकान चलती पाई और जानकारी मिली कि जिसके नाम क्वार्टर है उसने इसे किराये पर उठा रखा है। पास ही खड़े खान पान के ठेले के बारे में भी पूछा। इस पर उन्हें स्थानीय अधिकारियों ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। स्टेशन व बुकिंग हाल पर खराब पड़ी एलईडी आदि देखा और मुख्य बुकिंग अधीक्षक सीताराम मीना को बुलाकर जो भी कमी है, उन्हे लिखित रुप में मंडल कार्यालय पर भेजकर दुरुस्त कराने को कहा। इसके बाद वह विंडो निरीक्षण के लिए अलीगढ़ की ओर रवाना हो गए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा, गोविंदराम दिवाकर समेत स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
टिकट पर अंकित धनराशि ही का भुगतान करें यात्री
चंदौसी।
बुकिंग हाल के दौरान डीआरएम से सुपर फास्ट का अलग चार्ज लेने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने सीबीएस सीताराम मीना को तलब किया और कहा कि यात्रियों से अलग से कोई धनराशि नहीं ली जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही प्रचाररित कराए। डीआरएम ने कहा कि यात्री केवल टिकट पर अंकित धनराशि का भुगतान करें। अगर कोई कर्मचारी अलग से धनराशि वसूल रहा है, तो अधिकारियों को अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है
चंदौसी।
डीआरएम अशोक कुमार सिंघल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रैक सुरक्षा के सवाल पर बताया कि आए दिन हादसों से रेल प्रशासन चौकन्ना है। लगातार रेलवे ट्रैक पर नजर रखी जा रही है। पूर्व में रेल ट्रैक काटे जाने की वारदात के बारे में कहा कि जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा सकता है। ट्रेन में यात्री की सुरक्षा व सफाई व्यवस्था पहली प्राथमिकता है। सुपरफास्ट के नाम पर अलग से धनराशि लेने पर उन्होंने कहा कि यात्री अलग से कोई धनराशि न दे। टिकट पर अंकित धनराशि का भुगतान करें। क्वार्टरों में अवैध रुप से रह रहे लोगों के बारे में उन्होंने बताया कि जिसके नाम क्वार्टर एलाट है, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी और एलाटमेंट रद्द किया जाएगा।

---------------------
सफाई सहायको के फोटो अंकित कराए और बैठने की व्यवस्था भी हो
चंदौसी। मंडल रेल प्रबंधक स्टेशन की सफाई देखकर खासे संतुष्ट नजर आए और साथ आए अधिकारियों से बरेली के टायलेट मं चंदौसी की तरह से ही व्यवस्था कराए जाने को कहा। साथ ही स्टेशन अधीक्षक सफाई कर्मी ने बुलाकर सफाई सहायक बुलाए जाए और उनका फोटों भी अंकि त कराए जाए। उनके बैठने की भी उचित व्यवस्था कराई जाए।
-----------------------
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed