फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2000 people canceled their Kashmir trip after the terrorist attack

Terrorist Attack: दो हजार लोगों ने रद्द की कश्मीर यात्रा, 15सौ से ज्यादा टिकट कैंसिल, बसों की बुकिंग भी रोकी

Thu, 24 Apr 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 02:40 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दो हजार से अधिक लोगों ने कश्मीर यात्रा रद्द कर दी है। इससे पर्यटन व्यवसाय को बड़ा झटका लगा है। मुरादाबाद से जम्मू-कश्मीर जाने वाली कई ट्रेनों में यात्रियों ने टिकट कैंसिल करवा दिए हैं। लोग अब जून में अन्य जगहों की यात्रा के लिए योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
2000 people canceled their Kashmir trip after the terrorist attack
मुरादाबाद में विरोध जताते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर लोगों की कश्मीर यात्रा पर देखने को मिला है। दुखद घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से 2000 से ज्यादा लोगों ने कश्मीर की यात्रा रद्द कर दी है। 1500 से ज्यादा लोगों ने ट्रेनों के टिकट कैंसिल कराए हैं, वहीं 450 लोगों ने टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालकों से बुकिंग होल्ड करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इससे पर्यटन का लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है। अप्रैल के अंतिम व मई के पहले सप्ताह में तमाम लोग अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी की यात्रा करने का प्लान बना चुके थे। किसी ने सोनगर्म, गुलमर्ग व श्रीनगर की बुकिंग कराई थी तो कोई परिवार के साथ पहलगाम के मिनी स्वीट्जरलैंड जाना चाहता था।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने सबके दिल दहला दिए। टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालकों से लोग कह रहे हैं कि अब वह जून में गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्लानिंग करेंगे। साथ ही कश्मीर नहीं, अब लेह-लद्दाख जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के टिकट काउंटर व आईआरसीटीसी के आंकड़ों के अनुसार जिले से 1579 लोगों के टिकट रद्द हुए हैं। यह टिकट करीब साढ़े आठ लाख रुपये के हैं, जिन पर रेलवे व आईआरसीटीसी ने रिफंड दिया है।


मुरादाबाद से होकर जम्मू-कश्मीर जाने वाली सियालदह, हिमगिरि, अमरनाथ, मोर ध्वज, लोहित एक्सप्रेस आदि में बुकिंग कैंसिल हुई है। हमसफर एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस व अर्चना एक्सप्रेस में भी बुकिंग निरस्त होने की आशंका है।

Trending Videos

आतंकियों और उनके आकाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई : भूपेंद्र
मुरादाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायरता है। सरकार इसे लेकर पूरी तरह सजग है। आतंकियों व उनके आकाओं पर ऐसी कार्रवाई होगी कि भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले आतंकी 100 बार सोचेंगे।

यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहीं। सिविल लाइंस स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पहली बार आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया।

पार्टी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। विश्वास है कि सरकार उन आतंकियों को चुन-चुन कर सजा देगी, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी संगठन, संस्थाएं घटना के पीछे हैं, उन्हें सरकार चिह्नित कर रही है।

प्रधानमंत्री विदेश दौरा छोड़ कर वापस आ गए हैं। गृह मंत्री भी कश्मीर पहुंचे हैं। हमारी सुरक्षा एजेंसियां सजग हैं। निश्चित रूप से सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी, जो नजीर बनेगी। यह घटना सभ्य समाज पर कलंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed