फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   200 fever patients admitted in three days, delay in treatment, platelets falling

Moradabad News: डेंगू से तीन वर्षीय बालक, बुखार से छात्रा की मौत, दो नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
200 fever patients admitted in three days, delay in treatment, platelets falling
मुरादाबाद/अगवानपुर। जिले में बुखार और डेंगू से होने वाली मौतों का आंकड़ा थम नहीं रहा है। शुक्रवार को अगवानपुर में तीन वर्षीय बालक मोहम्मद जैन की डेंगू से जान चली गई। जबकि कुंदरकी के आजमपुर में कक्षा 12 की छात्रा खुशी की बुखार से मौत हुई है। बुखार पीड़ितों की जांच में अगवानपुर में ही दो केस डेंगू पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

मृतक बच्चे मोहम्मद जैन को पिछले हफ्ते शुक्रवार से बुखार था। स्थानीय डॉक्टर ने छह दिन उसे भर्ती रखा लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। आठ सितंबर की सुबह ही बच्चे को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान दोपहर एक बजे उसने दम तोड़ दिया। बच्चे को डेंगू हुआ था, जोकि अब रिकवरी में था लेकिन जान नहीं बच सकी। बच्चे की प्लेटलेट्स भी मात्र 28 हजार रह गई थीं। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी मोहम्मद जैन के पिता फरमूद सऊदी अरब में प्लंबर का काम करते हैं। बच्चे के मामा सरताज ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जैन को उल्टी होने लगी। डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर कांठ रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बच्चे को उल्टी होने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि कुंदरकी निवासी अनेक सिंह की बेटी खुशी को चार दिन से पहले बुखार आया था। गांव में ही डाॅक्टर से दवाई ली लेकिन आराम नहीं हुआ। छात्रा की हालत बिगड़ी तो परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले आए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खुशी अपने भाइयों की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed