फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   200 fever patients admitted in three days, delay in treatment, platelets falling

Moradabad News: तीन दिन में बुखार के 200 मरीज भर्ती, इलाज में देरी गिरा रही प्लेटलेट्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
200 fever patients admitted in three days, delay in treatment, platelets falling
मुरादाबाद। जिले में बुखार क कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इलाज में देरी के कारण यह बुखार टाइफाइड का रूप ले रहा है। प्लेटलेट्स कम होने से रोगी के शरीर में कमजोरी आ रही है और रिकवरी में समय लग रहा है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में तीन दिन में बुखार के 200 मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि ओपीडी में हर दिन 300 से ज्यादा मरीज बुखार के देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हाल ही में 32 बेड बढ़ाए हैं। इनमें से 24 बेड फुल हो चुके हैं। अब भी कहीं कहीं एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों वायरल फीवर हर आयु वर्ग के लोगों में देखा जा रहा है। भर्ती उन मरीजों को करना पड़ रहा है, जिनके इलाज में देरी हुई है या जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों की संख्या ज्यादा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामकिशोर का कहना है कि यूं तो बुखार कोई बीमारी नहीं है। जब शरीर में कहीं गड़बड़ होती है को उससे सचेत करने के लिए बुखार के रूप में हमें संदेश मिलता है।यदि छोटी छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो शरीर में होने वाली परेशानियों से बचा ज सकता है, जोकि बुखार का कारण हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल
गर्मी में आकर ठंडा पानी न पीयें
बासी, फ्रिज में रखा हुआ भोजन न करें
मच्छरों से बचने के लिए साफ सफाई रखें
शाम को पूरी आस्तीन व फुल पैंट पहनकर ही बाहर निकलें
रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं
फल व इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed