फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   200 families from Moradabad will witness the installation of the statue in Ayodhya.

Moradabad News: अयोध्या में मूर्ति स्थापना के साक्षी बनेंगे मुरादाबाद के 200 परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
200 families from Moradabad will witness the installation of the statue in Ayodhya.
मुरादाबाद। 22 जनवरी को धर्मनगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति की भव्य मंदिर में स्थापना होनी है। भक्ति व आस्था की बयार का असर ऐसा है कि मुरादाबाद के लोगों ने अभी से अयोध्या के लिए बुकिंग करा ली है। अब तक के आंकड़े के मुताबिक मुरादाबाद के 200 परिवार राम मंदिर में मूर्ति स्थापना के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में बुकिंग कराई है।
विज्ञापन

संगठन के मेरठ प्रांत में आने वाले पश्चिमी जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मुरादाबाद से अयोध्या पहुंचेंगे। 22 से 30 जनवरी तक लोगों का यह आवागमन जारी रहेगा। मुरादाबाद से कार्यकर्ताओं ने बुकिंग कराई है। जिन लोगों ने सिर्फ होटल बुक कराए हैं, वह ट्रेनों में सीट खाली न होने के कारण दिसंबर के अंत में ही अयोध्या पहुंच जाएंगे। उनका मानना है कि दिसंबर में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। ऐसे में अयोध्या, चित्रकूट, नैमिषारण्य, काशी, प्रयागराज संगम की यात्रा करेंगे। इसके बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करके ही मुरादाबाद लौटेंगे। राम के वनगमन पथ के दर्शन को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस लिहाज से ट्रेवल्स कारोबारियों ने स्पेशल पांच दिन व छह रात का पैकेज भी तैयार किया है। वहीं जिन लोगों ने अपना ट्रेन रिजर्वेशन खुद कराया है, वे अयोध्या में होटल व टैक्सी के लिए बुकिंग करा रहे हैं। सिर्फ होटल से लेकर पैकेज तक बुक कराने वालों की संख्या अच्छी खासी है।
विज्ञापन


18 हजार से शुरू हैं पैकेज की दरें
टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारियों के पास पांच दिन व छह रात के स्पेशल पैकेज 18 हजार रुपये से शुरू हैं। इसमें अयोध्या (1 दिन), प्रयागराज (1 दिन), चित्रकूट (1 दिन) व वाराणसी में दो दिन व दो रात का ठहराव शामिल है। ट्रेवल्स कारोबारियों के दावे के मुताबिक थ्री स्टार होटल का यह पैकेज लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा 15 दिन व 20 दिन के पैकेज की बुकिंग भी लोगों ने कराई है। कारोबारियों का मानना है कि दिसंबर के अंत तक बुकिंग का यह आंकड़ा दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनवरी में मुरादाबाद से अयोध्या जाने के लिए अभी तक 200 से ज्यादा परिवारों ने अलग-अलग कंपनियों से बुकिंग कराई है। हमारे पास पैकेज वाले 45 परिवारों व सिर्फ होटल वाले 22 परिवारों की बुकिंग है। यात्रा, ठहराव, भोजन व धार्मिक स्थलों पर घुमाने के अनुसार पैकेज की दरें अलग अलग रखी गई हैं।
- गौरव गुप्ता, प्रेम ट्रेवल्स एंड टूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed