Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 thousand prize gangster has become gram pradhan, areest

बीस हजार का इनामी गैंगस्टर बन गया प्रधान, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
20 thousand prize gangster has become gram pradhan, areest
मुरादाबाद। अमरोहा के बाद अब मुरादाबाद पुलिस का कारनामा सामने आया है। बीस हजार के इनामी गैंगस्टर ने गांव में रहकर ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और वह प्रधान बन भी गया। स्थानीय पुलिस ने न तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही उच्च अफसरों को इसकी जानकारी दी। इसका खुलासा भी तब हुआ जब बुधवार को शपथ के बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसटीएफ बरेली और सिविल लाइंस पुलिस ने आठ फरवरी को अगवानपुर में अल्कोहल लदा कैंटर पकड़ा था। जिसमें करीब तीस हजार लीटर अल्कोहल लदा हुआ था। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में कटघर थानाक्षेत्र के बलदेवपुरी बसंत विहार निवासी बंटी सैनी और भगतपुर थानाक्षेत्र के निवाड़खास निवासी संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए थे। जमानत पर आरोपी जेल से रिहा हो गए थे।
विज्ञापन

आरोपी संजय सिंह ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और वह जीत गया। मंगलवार को आरोपी ने शपथ भी ली थी। एसटीएफ को इसकी भनक लग गई। बुधवार को सूचना मिली कि संजय मझोला थाना क्षेत्र में टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह भागने की फिराक में था। इसके बाद एसटीएफ ने आरोपी को मझोला थाना पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में खास बात ये रही कि भगतपुर पुलिस ने न तो आरोपी संजय के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही उच्च अफसरों को इसकी जानकारी दी। खुलासा होने पर अब अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय और बंटी के खिलाफ दर्ज किया गया था गैंगस्टर एक्ट में केस
मुरादाबाद। आरोपी संजय सिंह और बंटी सैनी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। संजय सिंह के मामले की विवेचना मझोला और बंटी सैनी के मामले की विवेचना कटघर थाने में भेजी गई थी। तब से ही आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी ने इनके खिलाफ बीस- बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम की घोषणा के बाद एसटीएफ बरेली भी दोनों की तलाश में जुट गई थी।

एसटीएफ बरेली के उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, आरक्षी नितिन ने अपनी टीम के साथ सूचना मिलने पर कटघर क्षेत्र में दबिश देकर बंटी सैनी को गिरफ्तार कर लिया। बंटी को टीम ने कटघर पुलिस के सुपुर्द करने के बाद पूछताछ की तो उसने संजय के बारे में जानकारी दी। बंटी ने एसटीएफ को बताया कि जमानत पर छूटने के बाद संजय अपने गांव निवाड़खास से प्रधानी का चुनाव लड़ा। जीत हासिल करने के साथ ही मंगलवार को उसने शपथ भी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed