{"_id":"57dc50394f1c1b7a31d47f46","slug":"20-policeman-suspend-include-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन ः लापरवाही बरतने पर दरोगा समेत बीस पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन ः लापरवाही बरतने पर दरोगा समेत बीस पुलिस कर्मी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर शराब पीकर सिपाही सड़क पर ही सो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधिकारियों की नसीहत के बाद भी अधीनस्थ सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। विवेचना में लापरवाही, शराब पीकर हंगामा करने और पुलिस वालों के गैर हाजिर होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
एसएसपी ने शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने पर एक सब इंस्पेक्टर समेत बीस पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। एक साथ बीस वर्दीधरियों पर कार्रवाई होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कटघर थाने के एसआई आजाद शर्मा को विवेचना में लापरवाही बरतने में सस्पेंड किया गया है।
इनके अलावा मूंढापांडे थाने के हेड कांस्टेबल अवतार अहमद को 11 अगस्त से, पुलिस लाइन के भमेंद्र देव को नौ सितंबर से, ठाकुरद्वारा के राजेंद्र कुमार को 31 अगस्त से, मैनाठैर थाने के मथुरा प्रसाद को एक सितंबर से और पुलिस लाइन के ब्रजेश कुमार को चर सितंबर से गैर हाजिर होने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
जबकि गलशहीद थाने के कांस्टेबल अभिषेक कुमार को 10 अगस्त से, मझोला थाने के सिपाही रवि कुमार को 11 जुलाई से, मैनाठेर थाने के अरविंद कुमार को 4 सितंबर से, पुलिस लाइन के मो. आरिफ को 23 अगस्त से, गलशहीद के सिपाही राजीव कुमार को 6 सितंबर से, सिविल लाइंस के दीपक कुमार को 11 सितंबर से गैर हाजिर होने पर सस्पेंड किया गया है।
पुलिस लाइन के रामकुंवर को चार अगस्त से, हजरतनगर गढ़ी के सिपाही धमेंद्र कुमार को 6 सितंबर और मूंढापांडे के सिपाही अनुज कुमार को नौ सितंबर से, ठाकुरद्वारा के संजीव कुमार को 11 अगस्त से और पुलिस लाइन के ग्रीश कुमार शर्मा को 26 अगस्त से गैर हाजिर होने पर सस्पेंड किया गया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।