फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 lakhs stolen from businessman's house including cash of four lakhs

व्यापारी के घर से चार लाख की नकदी समेत बीस लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
20 lakhs stolen from businessman's house including cash of four lakhs
मुरादाबाद। इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी के घर की तिजोरी से रहस्यमय ढंग से चार लाख रुपये और करीब 16 लाख रुपये कीमत के जेवर गायब हो गए। न तो व्यापारी के घर ताला टूटा और न ही तिजोरी का तोड़ा गया, फिर भी संपत्ति गायब हो गई। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी मोहम्मद सुहेल की घर के पास ही इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। असालतपुर में चार मंजिला मकान में वह भाइयों के साथ रहते हैं। सुहेल दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि बाकी मंजिलों पर उनके भाइयों के परिवार रहते हैं। सुहेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 16 लाख रुपये कीमत के जेवर पत्नी आफरीनाज को बनवाकर दे दिए थे। ये सभी जेवर घर की तिजोरी में रखे थे, जबकि चार लाख रुपये की नकदी भी तिजोरी में रखी थी। बताया जा रहा है कि 22 जून को उन्होंने पत्नी आफरीनाज को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान वह मकान में ताला लगाकर गए थे। डिलीवरी होने पर 24 जून को वह पत्नी को डिस्चार्ज कराकर घर ले आए थे। बुधवार सुबह उन्होंने बकरा खरीदने के लिए तिजोरी से रुपये निकालने चाहे, लेकिन तिजोरी से नकदी और सभी जेवर गायब थे। जबकि तिजोरी का न तो ताला खुला हुआ था और न ही ताला टूटा हुआ था। इसके बावजूद लाखों रुपये का सामान गायब हो गया था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ कटघर अनूप कुमार सिंह व गलशहीद थाना प्रभारी दलपत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed