{"_id":"613e59518ebc3ea804183176","slug":"20-centers-of-six-agencies-got-approval-for-paddy-procurement-city-news-mbd402437377","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धान खरीद के लिए 20 केंद्रों को मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धान खरीद के लिए 20 केंद्रों को मंजूरी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में एक अक्तूबर से शुरू होने जा रही धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्रय केंद्र निर्धारण का काम तेज हो गया है। छह एजेंसियों के लिए 20 केंद्रों को डीएम की मंजूरी मिल गई है। बाकी एजेंसियों के केंद्र निर्धारण का काम तेजी से चल रहा है।
मुरादाबाद जिले में गेेहूं के बाद सबसे अधिक धान की फसल होती है। अक्तूबर के महीने में धान की फसल तैयार हो जाती है। जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र शुरू होने हैं। इसके लिए केंद्र निर्धारण का कार्य तेज हो गया है। जिलाधिकारी ने फिलहाल छह एजेंसियों के 20 केंद्र केंद्रो को मंजूरी दे दी है।
डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप के अनुसार खाद्य विभाग और यूपीएसएस के छह-छह केंद्र मंजूर हुए हैं। खाद्य विभाग के मुरादाबाद मंडी स्थल में दो, उपमंडी स्थल कांठ में, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी और बिलारी में धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। पीसीएफ के केंद्रीय उपभोक्ता भंडार भोजपुर, करनपुर, साधन सहकारी समिति मल्हीपुर महमूदा नंगला में कुल चार केंद्र खुलेंगे। एसएफसी एजेंसी के कांठ और ठाकुरद्वारा मंडी में कुल दो केंद्र मंजूर हुए हैं। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मुरादाबाद मंडी में सिर्फ एक केंद्र अभी मंजूर हुआ है।
विज्ञापन
मंडी समिति का शहर की मंडी में केवल एक केंद्र खुलेगा। यूपीएसएस द्वारा पीपलसाना, सैफपुर चित्तु, रसूलपुर हमीर और हरियाना और करावर में कुल छह केंद्र मंजूर हुए हैं। हालांकि बीते साल जिले में कुल 91 केंद्रों पर खरीद हुुई थी। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि अभी कई एजेंसियों के क्रय केंद्र संबंधी प्रस्ताव नहीं मिले हैं। उनके प्रस्ताव आने पर उन्हें भी जिलाधिकारी के यहां अनुुमति को भेजा जाएगा। इस संबंध में एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है।