फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2.4 mm of rain, till January 28, the Meteorological Department issued a red alert

2.4 मिली मीटर हुई बारिश, 28 जनवरी तक मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
2.4 mm of rain, till January 28, the Meteorological Department issued a red alert
मुरादाबाद। दिन प्रतिदिन ठंड अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने 28 जनवरी तक रेड अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 और 28 जनवरी तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम हो सकता है। शनिवार को हुई बारिश 2.4 मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को 20 मिली मीटर बारिश का अनुमान है। कहीं कहीं ओलावृष्टि होने के साथ बिजली भी चमक सकती है। सोमवार को सुबह में बादल छा सकते हैं, जबकि शाम को धूप निकलने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 27 और 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश होने लगी थी। उसके बाद से कभी धूप और कभी बादल का आना जाना लगा रहा। ठंडी हवा चलने की वजह से गलन ने दिन में भी लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी और अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फ़ ीसदी और शाम के समय 86 फ ीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है। शहरवासियों से आह्वान किया कि बहुत आवश्यकता होने पर ही घर से रात्रि तथा सुबह में बाहर निकले। घर में अलावा रूम हीटर, ब्लोअर जलाकर रखे। ठंड से बचने के लिए चायए काफ ीए सूप, गर्म दूध, खजूर आदि का सेवन करें। अपने शरीर को हमेशा ढंक कर रखें। ठंड से बचने के लिए स्वेटरए शालए जैकेट, गर्म इनर, गल्ब्स, मफ लर, टोपी पहनें।

रात में सोते समय सरसों या तिल के तेल की मालिश करें। रात सोते समय मोटे कंबल या रजाई ओढ़ कर सोएं। घर में यदि छोटे बच्चे या वृद्ध हैं तो उनका विशेष ध्यान रखें। उनको ठंड लगने या बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। प्रतिदिन योग अथवा व्यायाम करें। ठंड के दिनो में गठिया तथा जोड़ के दर्द अक्सर ज्यादा होता हैए इसको अनदेखा ना करें। दर्द होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed