फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अंजलि बनी मुरादाबाद की टॉपर

अंजलि बनी मुरादाबाद की टॉपर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अंजलि बनी मुरादाबाद की टॉपर
मुरादाबाद। सीबीएसई 12वीं में अंजलि यादव ने मुरादाबाद जिला टॉपर किया है। जिले की टॉप टेन की मेरिट सूची में 29 बच्चों ने जगह बनाई है। जिले का परीक्षा परिणाम 68.9 फीसदी रहा है। 31.1 फीसदी छात्र एवं छात्राएं फेल हुई है। जिला टॉपरों के साथ परीक्षा पास करने वालों में लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

15 फरवरी से सीबीएसई इंटरमीडिएट की वोकेशनल कोर्स के पेपरों के साथ परीक्षाएं शुरू हुई थी। दो मार्च से मुख्य परीक्षाएं शुरू हुई और चार अप्रैल तक चली। मुरादाबाद जिले में नौ सेंटरों पर परीक्षाएं हुई। 3243 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकृत कराया था। गुरुवार को सीबीएसई ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। मुरादाबाद जिले का परीक्षा परिणाम 68.9 फीसदी रहा है। इनमें बालिकाएं 77.6 फीसदी और बालक 62.6 फीसदी पास हुए हैं। 1177 बालक और 1057 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि 365 बालक और 137 बालिकाएं फेल हो गई। जिले में कुल बच्चे 2234 पास और 502 विद्यार्थी फेल हुए हैं। सीबीएसई देहरादून से जारी मेरिट में मुरादाबाद जिले के 29 छात्र एवं छात्राओं ने जगह बनाई है। इनमें एसएस चिल्ड्रेन की अंजलि यादव ने जिला टॉप किया है। मेरिट में 19 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं। मेरिट में चौथे और सातवें पायदान पर पांच-पांच मेधावियों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed