फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सत्याग्रह और गंगा सतलज एक्स. की बोगियों के ब्रेक हुए जाम

सत्याग्रह और गंगा सतलज एक्स. की बोगियों के ब्रेक हुए जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सत्याग्रह और गंगा सतलज एक्स. की  बोगियों के ब्रेक हुए जाम
मुरादाबाद। लंबी दूरी की ट्रेन सत्याग्रह एक्सप्रेस और गंगा सतलज एक्सप्रेस की बोगियों के अलग-अलग स्टेशनों पर ब्रेक जाम होने से खड़ा रखना पड़ा। इसके अतिरिक्त मलिहाबाद डीएमयू के ब्रेक जाम होने से धुआं निकलने की घटना भी हुई।
विज्ञापन

रक्सौल से आनंद विहार स्टेशन के बीच चलने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस तयशुदा समय से पांच घंटा देरी से चल रही थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे मुरादाबाद स्टेशन से रवाना हो चुकी ट्रेन के गार्ड ने एक आरक्षित बोगी में चेन पुलिंग होने की सूचना दी। ट्रेन लोधीपुर स्टेशन के पास थी। रेलवे स्टाफ और आरपीएफ ने बोगी पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं चेन पुलिंग की वजह से पीछे से आ रही पद्मावत एक्सप्रेस 14207 को भी ठहराना पड़ा। दोनों ट्रेनें करीब 40 मिनट तक यहां खड़ी रखने के बाद रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस कैलसा स्टेशन के पास पहुंची। कैलसा के स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि बोगी के ब्रेक जाम हुए हैं। यहां भी पीछे से आ रही पद्मावत एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। गार्ड और इंजीनियरिंग स्टाफ ने बोगी की तकनीकी दिक्कत ठीक की। करीब 15 मिनट के बाद दोनों ट्रेनों को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा सतलज एक्स की एसी बोगी का ब्रेक जाम
मुरादाबाद। मीरानपुर कटरा के स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को करीब 9:25 बजे सूचना दी कि गंगा सतलज एक्सप्रेस 13308 की एसएलआर कोच से चौथी एसी बोगी का ब्रेक जाम हुआ है। तिलहर स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। यहां गार्ड और इंजीनियरिंग स्टाफ ने ट्रेन के ब्रेक जाम की समस्या को ठीक किया। यहां 15 मिनट तक गाड़ी को खड़ा रखा गया। करीब 9:40 पर ट्रेन को रवाना किया जा सका।


डीएमयू के पहिये से उठा धुआं
मुरादाबाद। मलिहाबाद के स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को रविवार सुबह 10:20 बजे जानकारी दी कि डीएमयू की एक बोगी के पहिये से धुआं उठ रहा है। दिलवरनगर स्टेशन पर डीएमयू को रोककर जांचा गया तो ब्रेक जाम होने की दिक्कत सामने आई। तकनीकी समस्या को ठीक करने में करीब 15 मिनट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed