फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कोहरे की मार से, जनमानस लाचार

कोहरे की मार से, जनमानस लाचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की मार से, जनमानस लाचार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच सोमवार को घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे की चादर के आगोश में मुरादाबाद शहर पूरी तरह समाया रहा। सोमवार दोपहर तक कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे अधिक परेशानी नौनिहालों को स्कूल जाते समय हुई। कार्यालय जाने वाले लोग भी पूरी तरह से ढंके हुए नजर आए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और मौसम बिगड़ने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले तीन दिन से सुबह के समय कड़ाके की ठंड हो रही है। रविवार रात से ही वातावरण में कोहरा छाने लगा था। सुबह होते-होते कोहरे की पूरी चादर छा गई। स्थिति यह थी कि सुबह करीब दस बजे तक बमुश्किल तीस मीटर की दृश्यता थी। स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से होने की वजह से अभिभावक अपने बच्चों स्कूल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों में ढंककर स्कूल लेकर पहुंचे, जबकि बड़े बच्चे भी ठिठुतरे हुए स्कूल जाते देखे गए। जगह-जगह पर लोग अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते देखते गए। वहीं कार्यालय जाने वालों को भी अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। मफलर, ग्लव्स आदि पहनकर वह कार्यालय पहुंचे। कोहरे के दौरान ओस की बूंदे भी तेजी से टपकती रही। दोपहिया और चार पहिया वाहन दिन में भी लाइट जलाकर चल रहे थे। हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलते रहे। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद कोहरा छंटा और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में गिरावट
राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधितम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 21.7 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में भी खूब नमी थी। सुबह की आर्द्रता 95 फीसदी और शाम की 68 फीसदी रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को बादल, बुधवार से शुक्रवार तक बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 से 21 और न्यूनतम छह से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान वायु की गुणवत्ता भी बहुत खराब रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट की ओर से जारी आंकड़ों एक्यूआई 338 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed