फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट

झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाया। सोमवार से मंगलवार तक झमाझम बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शीत हवाओं ने भी सर्दी के अहसास में बढ़ोतरी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक-दो दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

सोमवार सुबह से ही पश्चिमी विक्षोभ के बादल आसमान में छाने लगे थे। शाम चार बजे से जो बारिश शुरू हुई, रातभर बरसती रही। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ खूब बारिश हुई। सोमवार सुबह भी यही स्थिति रही। काले घने बादल रुक-रुक कर बरसते रहे। इसके कारण ज्यादातर स्कूलों ने कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से वातावरण में दिनभर नमी रही है। सुबह की आर्द्रता 89 फीसदी और शाम की 80 फीसदी दर्ज की गई। रात की बारिश 19.2 मिली मीटर और दिन की बारिश 2.2 मिली मीटर रही है। हवाएं भी 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही हैं। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि एक दिन में ही जनवरी माह की औसत बारिश हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ की बारिश से जनवरी अंत तक सर्दी बनी रहेगी। इससे रबी की फसलों को बहुत फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed