फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   21139 अभ्यर्थी देंगे सहायक अध्यापक की परीक्षा

21139 अभ्यर्थी देंगे सहायक अध्यापक की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
21139 अभ्यर्थी देंगे सहायक अध्यापक की परीक्षा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए मंगलवार को मुरादाबाद जिले के परीक्षा सेंटरों की घोषणा हो गई। 39 सेंटरों में 21136 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा छह जनवरी को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी।
बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती होने जा रही है। स्थानीय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए 42 सेंटरों का चयन किया था। इनमें 39 सेंटरों की मंगलवार को घोषणा हो गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि 39 जिला स्तरीय पर्यवेक्षक, 39 शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक और 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी जारी कर दी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुबह सात बजे कोषागार से पुलिस की अभिरक्षा में प्रश्न पत्र प्राप्त कर परीक्षा सेंटरों पर केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को सुबह सात बजे तक कोषागार खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट उत्तर पुस्तिकाओं को शील्ड पैकेट कोषागार में जमा कराएंगे। परीक्षा कड़ी निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा आयोजन को लेकर चार जनवरी को पारकर इंटर कालेज में सुबह 11 बजे से बैठक होगी। जिसमें परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed