फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धान खरीद में पिछड़ने पर मुख्यमंत्री सख्त

मुरादाबाद: धान खरीद में पिछड़ने पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी, पिछले वर्ष की तुलना में पिछड़े आंकड़े

Thu, 29 Nov 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 29 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद में पिछड़ने पर मुख्यमंत्री सख्त
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

धान खरीद में पिछड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को प्रदेश भर से धान खरीद की प्रगति रिपोर्ट तलब की। मुरादाबाद मंडल धान खरीद अभी तक लक्ष्य का सिर्फ 12 प्रतिशत हो पाई है। पिछले वर्ष की तुलना में धान खरीद के आंकड़े पिछड़े हुए हैं। मंडल में रामपुर धान खरीद में पहले, संभल दूसरे और मुरादाबाद तीसरे नंबर पर है। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि धान खरीद को लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


मंडल को करीब चार लाख टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। लेकिन धान खरीद केंद्र लक्ष्य के मुताबिक खरीद करने में नाकाम हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंडलायुक्त से मंडल में धान खरीद की प्रगति पर रिपोर्ट तलब की। धान खरीद में पिछड़ने पर लक्ष्य के मुताबिक धान खरीद कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने बताया कि धान खरीद पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है। सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने जिलों में नियमित रूप से धान खरीद की समीक्षा कर इसे बढ़ाएं। यदि क्रय केंद्रों पर किसी तरह की लापरवाही बरतने जाने की घटनाएं प्रकाश में आएं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कमिश्नर ने मंडल के पांचों जिलाधिकारियों से रोजाना की प्रगति रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed