फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उद्योग बंधु की बैठक में उछले हाईवे के गड्ढे

उद्योग बंधु की बैठक में उछले हाईवे के गड्ढे

Thu, 29 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक में उछले हाईवे के गड्ढे
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निर्यातकों और उद्यमियों के कई बार नाराजगी जताने के बावजूद बुधवार को हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक भी रस्मी बनकर रह गई। बैठक में फिर से वही मुद्दे उठे जो पिछले चार साल से उठते आ रहे हैं। फिर से संबंधित विभागों को इन समस्याआें के निस्तारण का निर्देश दिया गया है। निगम और एमडीए समेत कई विभागों से एक भी अधिकारी उद्योग बंधु की बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा। इस पर उद्यमियों ने आपत्ति जताई है। नेशनल हाईवे के गड्ढों से मुक्ति दिलाने की मांग भी उद्यमियों ने अफसरों से की है।

कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में निर्यातकों ने पाकबड़ा से लोधीपुर तक एनएच 24 की दुर्दशा का मुद्दा उठाया। सीडीओ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को हाईवे को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकार के दावे के बावजूद हाईवे के इस हिस्से पर वाहनों का चलना मुश्किल है। हाईवे पर गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। औद्योगिक एरिया हरथला में सर्विस रोड पर खोखों आदि का अतिक्रमण होने का मुद्दा इस बार फिर से मीटिंग में उठा। पिछले चार साल से उद्यमी यह शिकायत उद्योग बंधु की हरेक मीटिंग में करते आ रहे हैं। जामा मस्जिद रामगंगा पुल से चड्ढा सिनेमा तक डामर सड़क के निर्माण के निर्देश सीडीओ ने निगम को दिए हैं। दीनदयाल नगर और रामगंगा विहार में जिन भवनों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हरथला इंडस्ट्रियल एरिया में छह बड़े कूड़ेदान रखने और बिजली के पोल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लाकड़ी फाजलपुर औद्योगिक एरिया में भी निगम बड़े कूड़ेदान रखवाएगा। बैठक में नगर निगम, एमडीए और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे। सीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed