फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   देश की तरक्की के लिए जरूरी है दो बच्चों का कानून

देश की तरक्की के लिए जरूरी है दो बच्चों का कानून

Fri, 02 Nov 2018 03:28 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
देश की तरक्की के लिए जरूरी है दो बच्चों का कानून
मंडी धनौरा (अमरोहा)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि देश की तरक्की के लिए जनसंख्या का नियंत्रण में होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोटों के सौदागर जनसंख्या को नियंत्रण में नहीं होने देना चाहते हैं। वह क्षेत्र के गांव कंजरबसेड़ा, दासपुर, चुचैला कलां आदि गांवों में आयोजित सभाओं में बोल रहे थे। वह देश में दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर बीती 16 सितंबर को नगर के रामलीला मैदान पर आयोजित रैली के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए गांवों में गए थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह दो बच्चों का कानून लागू करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। कहा कि राम मंदिर निर्माण व देश में दो बच्चों का कानून लागू कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए वह हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उनको जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से जाटों को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले विवेक अग्रवाल के निवास पर बातचीत करते हुए अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को सिर्फ कयासबाजी बताते हुए घोषणा की कि वह अब चुनाव तक अमरोहा नहीं आएंगे। इस मौके पर वीरेशपाल सिंह, विवेक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सम्राट अग्रवाल, अरविंद अम्हेड़ा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed