{"_id":"5bb3ca4f867a5520833a8064","slug":"191538509391-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने कई घंटे तक गांधी प्रतिमा के नीचे रखा मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने कई घंटे तक गांधी प्रतिमा के नीचे रखा मौन
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। भाकियू असली ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह नगर स्थित गांधीपार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे कई घंटे तक मौन रखा।
पूर्व मेें बनाई गई रणनीति के तहत सुबह से ही भाकियू असली से जुड़े बिलारी क्षेत्र के किसान गांधीपार्क में पहुंचना शुरू हो गए थे। कार्यक्रम की शुरूआत में भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कीं। बाद में अनेक किसानों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर कई घंटे तक मौन रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा में 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान देश के किसानों से डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बन जाने के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई।