{"_id":"5bafd5dd867a553da22cd855","slug":"191538250205-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम का असर, अस्पताल में मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम का असर, अस्पताल में मरीजों की भीड़
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। बदलते मौसम में तरह तरह के रोग भी सामने आ रहे हैं। दिन में गर्मी और बारिश तथा आधी रात के बाद हल्की ठंड शुरू होने के बदलते मौसम में नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की सुबह मरीजों की भारी भीड़ नजर आई।
सुबह के समय अस्पताल खुलने के निर्धारित समय से पहले ही अनेक महिला और पुरुष सीएचसी पहुुंचे और पंजीकरण काउंटर पर अपने नाम की पर्ची बनवाने को लाइन में लग गए। अस्पताल खुलने पर जैसे ही डाक्टर अपने कमरे में बैठे तब चिकित्सा कक्ष के गेट पर मरीजों की भारी भीड़ और लाइन लग गई। इस दौरान लाइन में लगने और पहले दवाई लेने को लेकर मरीजों के बीच ही शोर शराबा और हंगामा होने लगा। अस्पताल रिकार्ड के मुताबिक 350 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराकर दवाई ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता ने बताया कि वर्तमान बदलते मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रात्रि को खुले में ओस में नहीं सोना चाहिए और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी अवश्य लगानी चाहिए। अधिक धूप में होकर गुजरने पर तत्काल ठंडा पानी पीने से परहेज करें। बारिश होने पर अनावश्यक न भीगें। अपने घरों के पास बारिश का पानी जमा न रहने दें। शुद्ध पानी और ताजा भोजन लें। बुखार आने और अन्य कोई बीमारी की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें। शुक्रवार को अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम, सिर दर्द, पेट दर्द, खुजली आदि के रोगी बड़ी संख्या में पहुंचे।