{"_id":"5b91852e867a55013d119a0d","slug":"191536263470-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर पौड़ाखेड़ा पर लगा फूलडोल मेला, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर पौड़ाखेड़ा पर लगा फूलडोल मेला, उमड़ी भीड़
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर के ऐतिहासिक मंदिर पौड़ाखेड़ा पर बृहस्पतिवार की शाम को वार्षिक फूलडोल मेला लगा। मेले में आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दावपेंच दिखाए।
फूलडोल शोभा यात्रा के समापन पर लगे फूलडोल मेले में तरह तरह के खेल खिलौने, खानपान और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें लगी थीं। छोटे-छोटे बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। देर रात मेला परिसर में कंस के विशालकाय पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पटाखे छूटे और आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान भक्तों ने कन्हैया लाल के जयकारे भी लगाए। फूलडोल मेले के उपलक्ष्य में सरकारी अस्पताल के निकट स्थित खेल मैदान में दंगल प्रतियोगिता हुई। नगर मेला कमेटी बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्तियां शुरू कराईं। मोहम्मद आलम, कय्यूम पहलवान और राजेश खन्ना ने रैफरी की भूमिका निभाई। दंगल में लड़ी गई कुश्तियाें में जरीफ पहलवान कुुंदरकी ने जुम्मा पहलवान मुरादाबाद, कासिम पहलवान रूढ़की ने अकरम पहलवान नगला, अजीम पहलवान बिलारी ने शमशेर पहलवान हरथला को हराया। इनाम वाली अंतिम कुश्ती में उस्मान पहलवान सेफनी रामपुर ने रईस पहलवान बिलारी को चित कर दिया।