फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सहायक अध्यापकों की फर्जी नियुकित की जांच शुरू

सहायक अध्यापकों की फर्जी नियुकित की जांच शुरू

Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापकों की फर्जी नियुकित की जांच शुरू
मुरादाबाद। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात सहायक शिक्षकों की फर्जी नियुक्त की जांच शुरू हो गई है। जांच शासन के आदेश पर हो रही है। इससे शिक्षकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

मुरादाबाद समेत प्रदेश के आठ जिलों में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति के मामले प्रकाश में आने से सभी जिलों में शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। 20 जुलाई को अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने इसका आदेश जारी किया है। मुरादाबाद जिले में सहायक शिक्षकों की फर्जी तैनाती की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। कमेटी ने 2010 के बाद तैनात सहायक शिक्षकों की जांच शुरू कर दी है। कमेटी में अपर पुलिस अधीक्षक और सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक नामित सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जिले में एसडीएम के स्तर पर पूर्व में जांच हो चुकी है। इसमें 41 शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की आशंका है। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीमें पहले चरण में 41 शिक्षकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच करेगी। बाद में बाकी सहायक शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी और वहीं से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed