{"_id":"5b5cd9d44f1c1b66428b48d9","slug":"191532811732-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडियों का निकलने में भी झेलनी होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडियों का निकलने में भी झेलनी होगी परेशानी
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नगर निगम और जल निगम की खींचतान के चलते इस बार कांवडियों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ेगा। नाला खुदाई की मिट्टी सड़क पर फैल जाने से रपटन भरी कीचड़ हो गई है। कावड़यात्रा से पहले इसका साफ होना आसान नहीं है। निगम इसको जलनिगम की जिम्मेदारी बता रहा है, जबकि जल निगम इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है।
महानगर के झारखंडी मंदिर और लालबाग मंदिर पर कांवडिए जलाभिषेक करते हैं। इनको बंगला गांव केरास्ते से होकर जाना पड़ता है। नगर निगम हर साल बंगला गांव के रास्ते को साफॅ कराता था। इस बार बंगला गांव से होकर पैदल और दोपहिया वाहन से होकर निकला भी आसान नहीं है। यहां पर कीचड़ की भरमार है। जल निगम ने इस क्षेत्र में पिछले दिनों नाले का निर्माण कराया था। नाले की खुदाई की मिट्टी सड़क पर फैला दी। मिट्टी के सड़क पर जम जाने के कारण यहां पर लगातार धूल उड़ती रहती है। अब बारिश होने पर सड़क पर कीचड़हो गई है। इस कीचड़ और मिट्टी को साफ कराया जाना भी संभव नहीं है। कांवड़ यात्रा के दौरान हल्की सी बारिश होते ही इस मार्ग से होकर आसान नहीं होगा। इस पर कांवडियों को रपटन का सामना करना पड़ेगा। इसकेसाथ ही जल निगम के अफसर इस कीचड़ को साफ कराने की जिम्मेदार नगर निगम की बता रहे हैं। दोनों विभागों की खंीचतान में परेशानी कांवड़ियों को झेलनी पड़ेगी।
उप नगर आयुक्त आशीष शुक्ला ने बताया कि मिट्टी की सफाई में मानक का पालन नहीं किया गया। जिससे पूरी सड़क का नाश हो गया है। इसके ऊपर से मिट्टी को साफ कराना भी संभव नहीं है। इसकी दो साल तक की जिम्मेदारी भी जल निगम की है। उनको पत्र भेजा गया है।