फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुख्यमंत्री के डर से जमा नहीं करेंगे बस्ता

मुख्यमंत्री के डर से जमा नहीं करेंगे बस्ता

Wed, 11 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के डर से जमा नहीं करेंगे बस्ता
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चेतावनी के बावजूद मंगलवार को भी लेखपाल हड़ताल पर डटे रहे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री के डर से हड़ताल खत्म नहीं होगी। लेखपालाें ने अपने बस्ते जमा करने से भी इंकार कर दिया है। लेखपाल संघ का कहना है कि इस बार सरकार से आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा था कि लेखपाल हड़ताल खत्म करें या फिर अपने बस्ते जमा करा दें। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री के बयान के बाद मंगलवार को प्रशासन लेखपालों की हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाएगा। हड़ताल खत्म हो जाने के भी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मंगलवार को भी लेखपालों की हड़ताल जारी रही। प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म कराने की कोई कवायद भी नजर नहीं आई। लेखपालों ने तहसील में पूरा दिन धरना - प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठी ने कहा कि लेखपाल मुख्यमंत्री के बयान से डरने वाले नहीं हैं। अपने अधिकारों के लिए संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन में हिम्मत है तो एस्मा के तहत एक्शन लेकर दिखाए। उन्हाेंने कहा कि लेखपाल जेल जाने को तैयार हैं लेकिन हड़ताल खत्म नहीं होगी। संगठन के जिला सचिव मोहम्मद शफी ने मंगलवार को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजकर मांग की है कि लेखपालों की सभी आठ मांगों को सरकार मान ले तभी लेखपाल अपना आंदोलन वापस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed