फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1854 children can change school in new semester

नए सत्र में 1854 बच्चों के बदल सकते हैं स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
1854 children can change school in new semester
मुरादाबाद। अगर शासन ने तीस से बच्चों से कम संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की योजना पर अमल किया तो नए सत्र में जिले के1854 बच्चों के स्कूल बदल सकते हैं। जिले में 76 ऐसे परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं, जहां पंजीकृत बच्चों की संख्या तीस या उससे कम हैं। अगर इन स्कूलों को बंद किया गया तो यहां के बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार विभागों के पुनर्गठन के साथ सरकारी कार्मिकों की आवश्यकता का नए सिरे से आकलन कर उनकी तैनाती, समायोजन व प्रबंधन पर विचार कर रही है। पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग में दस हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनके लिए आवश्यक न्यूनतम तीस छात्र उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इनको बंद कर वहां तैनात शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। यहां के छात्रों को निकट के प्राइमरी या निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने को कहा गया है। समिति के सिफारिश के बाद जिलों में ऐसे स्कूलों की सूची तैयार होने लगी है। मुरादाबाद में तीस या इससे कम बच्चों वाले स्कूलों की संख्या 76 है। इसमें परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में 1854 पंजीकृत हैं। समिति के सिफारिश को लागू किया तो इन बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करना पड़ेगा। ऐसे में इन बच्चों का स्कूल बदल सकता है।
विज्ञापन

- जिले में तीस और उससे कम नामांकन वाले परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 76 है। इनमें करीब 1854 बच्चों का नामांकन है। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। सूची मांगने पर शासन को भेजी जाएगी। - योगेंद्र कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने स्कूल और बच्चे
ब्लाक----स्कूल--बच्चे
ठाकुरद्वारा---29---732
डिलारी----25---587
भगतपुर----11---291
मुरादाबाद---04---106
छजलैट----03----78
कुंदरकी----03----60
नोट: मुरादाबाद में ग्रामीण के तीन और शहर के एक स्कूल शामिल हैं।
स्कूल बदलेंगे तो दूरी भी बढ़ेगी
मुरादाबाद। अगर 1854 बच्चों के स्कूल बदले तो उनकी दूरी भी बढ़ सकती है। बच्चों को दूसरे प्राथमिक स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। इन स्कूलों की मूल स्कूल से दूरी एक से दो किमी हो सकती है।

ठाकुरद्वारा में सबसे अधिक 29 स्कूल
मुरादाबाद। तीस या उससे कम बच्चों की संख्या वाले सबसे अधिक स्कूल ठाकुरद्वारा में है। यहां ऐसे 29 स्कूल हैं। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या 732 है। मुरादाबाद शहर में सिर्फ एक स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed