फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मंडल स्तरीय तैराकी टीम का चयन

मंडल स्तरीय तैराकी टीम का चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
मंडल स्तरीय तैराकी टीम का चयन
मुरादाबाद। खेल विभाग की ओर से सोमवार को गोल्डन गेट स्कूल में जिला स्तरीय तैराकी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 50 मीटर, सौ मीटर फ्री स्टाइल में आदविक गुप्ता, 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बटर फ्लाई, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 200 मीटर आईएम में वंश दिवाकर, 50 मीटर बटर फ्लाई में पार्थ और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रबल सिंह का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में रिद्धिमा अग्रवाल का चयन हुआ है। चयन प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 15 मई को शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी, रामपुर में होने वाली मंडलीय चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता मेरठ के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 21 मई को गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सचिव जिला तैराकी संघ निशा शर्मा, थापस रॉय, भारत सिंह, रवि शर्मा, रितिक शर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed