फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भावी डाक्टरों ने हथेलियों में सजाई मेहंदी

भावी डाक्टरों ने हथेलियों में सजाई मेहंदी

Fri, 30 Nov 2018 02:14 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
भावी डाक्टरों ने हथेलियों में सजाई मेहंदी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर के वार्षिकोत्सव इंप्रेशन 2018 के दूसरे दिन रचनात्मक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ‘चिकित्सकों के विश्वसनीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए एग्जिट परीक्षा आवश्यक है’ विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में वक्ताओं ने मजबूत तर्कों के साथ अपनी बात रखी। निर्णायक डा. अंजना दास ने प्रतिभागियों के तर्कों की सराहना की। प्रतियोगिता में उपासना बरमन प्रथम, डा. सईद जैनब एवं सफा बेग द्वितीय और डा. प्रकाश वीएस एवं शुर्भातो मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट एफ वेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी आकार में ढालकर दर्शकों को आश्चर्य में डाल दिया। आयोजकों ने दर्शकों, प्रतिभागियों और छात्राओं को बेकार और अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने की शपथ दिलाई, ताकि पर्यावरण संरक्षण किया जा सके। प्रतियोगिता में अंबिका और उनकी टीम ने प्रथम, ज्योतिस्मिता और उनकी टीम ने द्वितीय एवं नैनसी व उनकी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता ने भावी चिकित्सकों ने हाथों पर मेहंदी रचाकर उत्सव में रंग भर दिया। अलीफिया खान ने प्रथम, सारा रहमान ने द्वितीय और मल्लिका रस्तौगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक केके मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी संजय सिन्हा, प्राचार्य डा. स्वतंत्र अग्रवाल ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान डा. सीमा चौधरी, डा. एलोरा, डा. चैत्रा, डा. वैभव, डा. उदिता और डा. दक्षिता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed