फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तिगरी में विद्युतिकरण का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

तिगरी में विद्युतिकरण का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
तिगरी में विद्युतिकरण का निरीक्षण करने पहुंचे  अधिकारी
गजरौला। गांव तिगरी में सौभाग्य योजना के तहत ओपन लाइन की जगह एबीसी केबिल डालने का काम चल रहा है। गुुरुवार को बिजली अधिकारी गांव पहुुंचे तथा निरीक्षण किया। ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही न हो, खंभों को मजबूूती के साथ जमीन में खड़ा किया जाए।
विज्ञापन

तिगरी में पुराने और जर्जर तार हैं। विद्युत निगम सौभाग्य योजना के तहत गांव में पुरानी लाइन को हटाकर नई एबीसी केबिल खंभों पर लगवा रहा है। योजना में नए खंभे व ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। गांव में काम शासन द्वारा निर्धारित टीम कर रही है। गुरुवार को एसडीओ आरपी सिंह व जेई फाजलपुर विनेश कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में विद्युतीकरण में लगी टीम से काम के बारें में जानकारी ली। बताया कि गांव में अब तक 53 नए खंभे लग चुके हैं। दो किलोमीटर लंबा एबीसी केबिल खंभों पर डाला जा चुका है। उन्होंने टीम को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीओ गजरौला आरपी सिंह ने बताया कि गांव में पुरानी ओपन जर्जर लाइन थी। सौभाग्य योजना के तहत एबीसी केबिल लगाया जा रहा है। इससे बिजली चोरी में भी लगाम लगेंगी। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन है, वही पोल पर केबिल बांध सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed