फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किसानों के उत्पीड़न के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

किसानों के उत्पीड़न के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Oct 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
किसानों के उत्पीड़न के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
बिलारी। समाजवादी पार्टी ने बैठक कर कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए परिचय पत्र बांटकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। प्रदेश के किसानों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया और अंत में लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड मामले मेें शोक जताया।
विज्ञापन

नगर में चंदौसी रोड स्थित एक फार्म हाउस पर मंगलवार की दोपहर समाजवादी पार्टी की बिलारी विधानसभा क्षेत्र स्तर की बैठक बुलाई गई। बैठक में बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, मजदूर और व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं लेकिन प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य भुगतान समेत किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान ने कहा कि राजनीतिक आधार पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष बोले कि बुधवार की सुबह बिलारी के ग्रीनवुड फार्म हाउस में होने वाले सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को भारी भीड़ जुटाकर ऐतिहासिक बनाना है। बैठक में सम्मेलन में प्रतिभागिता करने वाले सपा कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र बनाकर जारी किए गए। अंत में दो मिनट का मौन रखकर विवेक तिवारी की आत्मा शांति के लिए दुआ की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा के विस क्षेत्र अध्यक्ष इश्तयाक सैफी और संचालन विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed