{"_id":"5babf151867a557f032ad33f","slug":"181537995089-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में छापे, चार शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में छापे, चार शिक्षक निलंबित
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को डिलारी ब्लाक के स्कूलों में ताबड़तोड़ छापामारी की। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक 19 स्कूलों के निरीक्षण में कई खामियां मिली। बीएसए ने चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
प्रावि सौदासपुर में पंजीकृत 51 बच्चों में से मात्र तीन बच्चे मिले। प्रावि कूरी में शिक्षा मित्र मिंटू और गीता देवी अनुपस्थित मिलीं। बच्चे सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। प्रावि मासूमपुर प्रधानाध्यापक योगेश कुमार गायब थे। सहायक अध्यापक राखी जैन और शिक्षा मित्र इकराम उद्दीन भी अनुपस्थित थे। प्रधानाध्यापक कुछ समय बाद स्कूल पहुंच गए। राखी जैन का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। उप्रावि मासूमपुर में मात्र 10 बच्चे मिले, जबकि पंजीकरण 49 बच्चों का है। प्रधानाध्यापक जाकिर हुसैन स्कूल से गायब थे। बच्चे अंग्रेजी में स्पेलिंग नहीं लिख पाए। बीएसए ने जाकिर हुसैन के निलंबन की संस्तुति कर दी।
प्रावि जटपुरा में सहायक अध्यापिका सोनिया चौधरी अनुपस्थित मिली। प्रावि नगला ताहर में पंजीकृत 67 बच्चों में से मात्र 16 उपस्थित थे। प्रावि पीपली मझरा में प्रधान अध्यापक देवेंद्र कुमार स्कूल में नहीं थे। देवेंद्र कुमार के पास प्रावि सीतापुर राजुपर का अतिरिक्त चार्ज है। बताया गया कि वो वहीं गए हैं। बीएसए ने प्रावि सीतापुर राजपुर में छापा मारा। देवेंद्र सिंह वहां भी नहीं मिले, जबकि स्कूल में मात्र छह बच्चे मिले। बच्चे अंग्रेजी की स्पेलिंग और गिनती तक नहीं सुना पाए। बीएसए ने योगेश कुमार की निलंबन की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन
प्रावि सहसपुरी में सहायक अध्यापिका मातृत्व अवकाश पर थी। उप्रावि सहसपुरी में 33 बच्चों में सेे मात्र 3 बच्चे मिले। मध्याह्न भोजन नहीं बना था और दूध भी नहीं बंटा था। लोकल मसाले ब्रांडेड कंपनियों के खाली पैकेट में भरे मिले। मिड डे मील का रजिस्टर चेक किया गया तो उसमें अनियमितताएं मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापक महावीर सिंह को निलंबित करने की संस्तुति कर दी। प्रावि सिंहवाला में भी मिड डे मील में अनियमितताएं मिली। प्रावि ढांक वाला में एक भी बच्चा नहीं मिला। कक्षों में ताला लगा था। बीएसए ने सहायक अध्यापक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया। उप्रावि राजपुर में दो बच्चे मिले। जबकि पंजीकरण 13 बच्चों का है। उप्रावि जटपुरा, प्रावि राजपुर केसरिया प्रथम, उप्रावि राजपुर केसरिया, प्रावि इग्राह, उप्रावि इग्राह से व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।