{"_id":"5b4e56814f1c1b27618b5494","slug":"181531860609-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में 48 फीसदी कम हुई है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में 48 फीसदी कम हुई है बारिश
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मानसून को लेकर मौसम विभाग के तमाम पूर्वानुमान बारिश की तरह धड़ाम होते जा रहे हैं। मानसून के आगमन (29 जून) के बाद करीब 20 दिन का समय बीत गया, लेकिन अभी तक मुरादाबाद में एक बार भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। तेज बारिश के रूप में तीन जुलाई को 42.4 मिली मीटर और 14 जुलाई को 40.4 मिली मीटर की बारिश सर्वाधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक सिर्फ 52 फीसदी बारिश ही हो सकी है। इस लिहाज से आगामी एक हफ्ता बारिश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।
बारिश के मौसम में मुरादाबाद क्षेत्र के लिए 11 से 14 सौ मिली मीटर सामान्य बारिश होती है। 29 जून को मानसून आने के बाद से अब सामान्य से 48 फीसदी बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून का सीजन सितंबर माह तक रहता है। सबसे अधिक बारिश जुलाई और अगस्त में होती है। इस लिहाज से आगामी हफ्ते की बारिश के बाद आगामी रुख स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि चार-पांच दिन बाद अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। मुरादाबाद को एकदम से सूखाग्रस्त कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन बारिश कम होने से पानी का स्तर कम हो गया है। धान की रोपाई सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। लघु किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। सीमित संसाधनों से उन्होंने रोपाई तो कर ली, लेकिन अब बारिश न होने से हर रोज सिंचाई की आवश्यकता पड़ रही है। इसके अलावा गन्ना किसानों को भी चिंता सता रही है। नियमित सिंचाई न हो पाने से गन्ने की बढ़वार भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि यदि लगातार तीन-चार दिन अच्छी बारिश हो जाएगी तो स्थिति में कुछ सुधार आएगा।
तापमान में हो रही बढ़ोतरी
बारिश की कमी होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.4 और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।