{"_id":"5acfc2c74f1c1b1c3d8b4d83","slug":"181523565255-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट से होगी रेलवे की संपति की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट से होगी रेलवे की संपति की निगरानी
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अब आसमान से रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जाएगी। सेटेलाइट के जरिये रेलवे की संपत्ति और स्टेशन के इर्द गिर्द अतिक्रमण करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही ये भी जानकारी रहेगी की किस रेल मार्ग पर कहां कार्य चल रहा है। इसके अलावा किस स्टेशन पर कौन सी ट्रेन खड़ी है। रेलवे और इसरो के बीच करार हुआ है। इसके बाद से सभी रेल मंडलों से अपनी अपनी संपत्ति का ब्यौरा जुटाने को कहा गया है। मुरादाबाद रेल मंडल में भी संपत्ति का डाटा तैयार किया जा रहा है।
सभी मंडल की तरह मुरादाबाद रेल मंडल में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। जहां से मुख्य कंट्रोल रूम को संपत्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद मैपिंग के जरिये सेटेलाइट में चिंहित स्थानों को फीड किया जाएगा। इसके बाद रेलवे की सभी संपत्तियाें पर आसानी से नजर रखी जाएगी। अब तक रेलवे की तमाम संपत्तियों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसके कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि सेटेलाइट के जरिये संपत्तियों पर नजर रखी जाएगी। मंडल में सभी संपत्तियों का डाटा तैयार किया जा रहा है।