फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   180 infected and found including ten prisoners, 374 healthy

दस बंदियों समेत 180 संक्रमित और मिले, 374 स्वस्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
180 infected and found including ten prisoners, 374 healthy
मुरादाबाद। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों का मिलना जारी है। रविवार को दस बंदियों समेत 180 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजों में रेलवे में तैनात कार्यालय सहायक और ठाकुरद्वारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक भी शामिल हैं। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 1860 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला नहीं टूट रहा है। जिले में पिछले 27 दिनों से लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। रविवार को भी ये क्रम जारी रहा। सरकारी और निजी पैथोलॉजी लैब से आई रिपोर्ट में 180 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें सर्वाधिक संख्या बंदियों की रही। दस बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रेलवे के सीनियर डीएमएम (डिवीजनल मटेरियल मैनेजर) कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक और ठाकुरद्वारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जीआरपी लाइन, पुलिस अकादमी और पीटीएस में भी पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 180 संक्रमित मरीज मिले हैं। क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 374 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में 1860 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed