फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   18 cases of corona were found in moradabad

संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, 16 नए पॉजिटिव मरीज आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
18 cases of corona were found in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित संभल के सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। शनिवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव भी आए हैं। इनमें एमडीए का माली, एक बैंक कर्मी और परिवार नियोजन कार्यक्रम के संक्रमित सुपरवाइजर के तीन रिश्तेदार भी शामिल हैं। संक्रमित मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर दिया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 701 पहुंच गई।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि संभल जिले के अजीम सराय नखासा निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की शनिवार अपराह्न टीएमयू में मौत हो गई। बुजुर्ग को सांस और बुखार की शिकायत पर तीन जुलाई को कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवेकानंद में उनका कोरोना सैंपल हुआ और छह जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बुजुर्ग को टीएमयू रेफर किया गया और वहां शनिवार शाम चार बजे उनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि नए मरीजों में संभली गेट निवासी 55 वर्षीय अधेड़ पॉजिटिव आए हैं। अधेड़ एल्युमीनियम के वेंडर हैं। खांसी की शिकायत पर नौ जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती हुए और वहां से सैंपल लिया गया। सांई गार्डन निवासी 58 वर्षीय ट्रेडिंग कारोबारी पॉजिटिव आए हैं। कारोबारी को छह दिन पहले बुखार आया और अब खांसी थी। बंगला गांव निवासी 50 वर्षीय ठेकेदार भी संक्रमित है। उसे एक हफ्ते से बुखार और खांसी है। दसवां घाट निवासी 32 वर्षीय महिला संक्रमित आई है। महिला का पति बुधवार को पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

बाजार गंज में किराने की दुकान चलाने वाला 46 वर्षीय व्यापारी भी संक्रमित आया है। व्यापारी तंबाकू मोहल्ला में रहता है और बुखार की शिकायत पर सैंपल कराया था। एचडीएफसी का 34 वर्षीय कर्मचारी, आंबेडकर नगर निवासी 15 वर्षीय युवक, बंगला गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित आया है। एमडीए में काम करने वाला 51 वर्षीय माली भी पॉजिटिव आया है। माली को सात जुलाई से बुखार है। माली काजीपुरा में रहता है। लाइनपार निवासी 28 वर्षीय, बिलारी का 27 वर्षीय किसान भी संक्रमित आया है। लाजपत नगर निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी 23 और 24 वर्षीय बहुएं भी संक्रमित आई हैं। बुजुर्ग शुक्रवार को संक्रमित आई परिवार नियोजन कार्यक्रम की सुपरवाइजर के रिश्तेदार हैं। बुजुर्ग का बेटा भी सुपरवाइजर के परिवार के चार लोगों के साथ शुक्रवार को ही संक्रमित आया था। गायत्री नगर निवासी 60 साल की बुजुर्ग महिला, हिंदू कालेज का 22 वर्षीय छात्र संक्रमित आया है। छात्र के ताऊ के परिवार के छह लोग संक्रमित हैं। लाजपत नगर निवासी 55 वर्षीय महिला और रामगंगा विहार निवासी 52 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed