फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उधार की किताबों से मिली सफलता की मंजिल

उधार की किताबों से मिली सफलता की मंजिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
उधार की किताबों से मिली सफलता की मंजिल
मुरादाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का छात्र और कटघर निवासी प्रिंस राजपूत ने 89.67 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल में जिले में नौ वां स्थान पाया है। प्रिंस के पिता भगवान स्वरूप एक फर्म में नौकरी कर रहे हैं, जबकि मां कृष्णा देवी परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक स्कूल में काम करती हैं। प्रिंस ने बताया कि कई बार दोस्त बाहर घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन वह कभी नहीं गए। क्रिकेट का शौक है, लेकिन उसका सामान खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होगी, इसलिए अपने शौक को दबा लिया है। प्रिंस ने बताया कि बड़ी बहन इंटर में पढ़ती है। उसकी पढ़ाई के खर्चे के लिए भी माता-पिता परेशान रहते हैं। नई किताबों के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए दूसरे विद्यार्थियों से उधार की किताब ली थीं। शिक्षकों ने फीस में सहूलियत दी थी। इस परिस्थिति से खुद को और परिवार को निकालने के लिए पढ़ाई में कड़ी मेहनत की। प्रिंस को 96, हिंदी में 93 और अंग्रेजी में 93 अंक प्राप्त किए हैं। प्रिंस ने बताया कि पढ़ाई में आर्थिक मदद के लिए छात्रवृत्ति को फार्म भरा था, लेकिन आज तक छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला। प्रिंस का सपना इंजीनियर बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed