{"_id":"5c73026bbdec2225060d8dee","slug":"171551041131-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने साधे किसान, खाते में पहुंचे दो-दो हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने साधे किसान, खाते में पहुंचे दो-दो हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने के लिए भाजपा की बड़ी पहल माने गए किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 44 हजार किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की किस्त पहुंची। कंपनी बाग के पंचायत भवन में सांकेतिक रूप से शहर विधायक रितेश गुप्ता, डीएम राकेश कुमार सिंह और सीडीओ मृदुल चौधरी ने सोलह किसानों को प्रमाण पत्र भी दिए। अधिकारियों ने मंच से किसानों से पूछा - आपके मोबाइल में मेसेज आया है। जवाब में किसानों ने बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर होने की बात कही।
केंद्र सरकार की तरफ से एक फरवरी को प्रस्तुत बजट में किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की गई थी। लघु किसानों को साल पर छह हजार रुपये की मदद देने की बात कही गई थी। शहर के बैंकों को बीते दस दिन से किसानों के बैंक खातों को दुरुस्त करने में लगाया गया था। रविवार को गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक क्लिक के जरिये देश के करीब एक करोड़ किसानों के खातों में दो हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस क्रम में कंपनी बाग स्थित पंचायत भवन में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का लाइव प्रसारण चला। संबोधन के बाद भारत माता की जय के उद्घोष पर किसानों ने भी हाथ खड़े करके जयघोष किया। पंचायत भवन में दो सौ, जबकि ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी दो-दो सौ किसानों को बुलाकर प्रमाणपत्र दिए गए। इसी तरह का आयोजन जिले के सभी सात ब्लाकों में किया गया है, उनमें भी दो-दो हजार किसानों को बुलाया गया था। सीडीओ ने किसानों के लिए लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया।
एक लाख 86 हजार को मिलना है फायदा
जिले के एक लाख 86 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि उनके खातों में दस मार्च तक पहुंच जाएगी। बैंकों में किसानों के खाते नंबर आदि का डाटा फीड होने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिससे कि समय से उनके खातों में धनराशि हस्तांतरित की जा सके।
विज्ञापन
प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे
सांकेतिक प्रमाण पत्र किसान जुगलकिशोर निवासी गांव महलकपुर, विकास कुमार निवासी चक फैजुल्लापुर, हाजरा बी निवासी गोधी एवं पप्पू सिंह, चक्कर की मिलक की आसमां बी, राजाराम व मुराद, गांव डिडौरी के सुरेश शर्मा, अनिल वर्मा, गांव हाशमपुर गोपाल के सुरेश, श्याम सिंह, इरफान, नरोत्तम एवं सत्यवान और ग्राम बागडपुर के अजीत सिंह को दिए गए।