{"_id":"5c65d23cbdec22297827b337","slug":"171550176828-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के बाद शहरवासियों में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के बाद शहरवासियों में फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद शहरवासियों में आक्रोश फूट पड़ा। जगह-जगह शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभी ने एक स्वर में कहा कि देश की अखंडता और शौर्य की रक्षा के लिए आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में जवाब देना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रभात मार्केट पर केंद्र सरकार और आतंकवाद का पुतला दहन किया। प्रांत मंत्री रोहन सक्सेना ने कहा कि पुलवामा की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले नेताओं ने कहा था कि वह पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। उन्होंने 24 घंटे में पाकिस्तान से बदला लेने, शहीद सैनिकों के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने और दो परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान दीपक भारती, नवनीत गुप्ता, नितिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
ईदगाह चौराहा पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहीद हुए जवानों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। महानगर उपाध्यक्ष अजीम कुरैशी, हाजी रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रदीप कुमार शर्मा प्रभाकर ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वार्ड वासियों ने भी शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान विमलेंद्र कुमार शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, तुषार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी महानगर ने महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान हाय-हाय के नारे लगाए गए। इस दौरान राजीव सिंघल, धमेंद्र यादव, हाजी सरताज आलम आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शहीद सैनिकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि आतंकवादी हमारे देश के अमन और नई पीढ़ी के भविष्य को खत्म करने पर तुले हुए हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान महानगर मंत्री सचिन सिंह, शिवा शर्मा, राजीव राजपूत, कपिल मीना आदि मौजूद रहे।
उरी से भी बहुत बड़ी घटना है। सरकार को आतंकवादी घटनाओं का ऐसा जवाब दे, जिससे सुरक्षा बलों का मनोबल न टूटे और भविष्य में ऐसी घटना करने से पहले आतंकी संगठनों की सोचकर ही रूह कांप जाए।
डॉ. आनंद कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष, रक्षा अध्ययन विभाग, हिंदू कालेज।
सरकार को सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी। पत्थरबाजों को मासूम समझकर माफ करना देश को कमजोर करना है। हर कीमत पर देश की और सेना की ताकत के साथ 40 जवानों की शहादत का बदला लेना चाहिए। यह बहुत शर्मनाक है। अब बदला लेने का वक्त है।
डॉ. विशेष गुप्ता, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग।
पूरा देश सरकार के साथ है। आतंकवादियों को उनकी की भाषा में जवाब देना चाहिए। उनके मंसूबे किसी भी कीमत पर पूरे नहीं होने चाहिए। इसके बाद ही शांति स्थापना के बारे में सोचा जा सकता है।
डॉ. केसी गुप्ता, प्राचार्य, हिंदू कालेज।
बहुत दुखद प्रकरण है। शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि। भारत सरकार को अपने प्रयासों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। देश के लिए दुख की घड़ी है। आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए।
डॉ. अंबिका प्रसाद त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, रक्षा अध्ययन विभाग, केजीके कालेज।
आतंकवादियों का सफाया हो रहा है, जिससे बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। इस तरह की हरकतों से भारत जैसे महान देश का काम करने का तरीका प्रभावित नहीं होगा। पूरा भरोसा है कि आतंकवादियों को सरकार की ओर से बखूबी जवाब मिलेगा।
डॉ. हरबंश दीक्षित, सदस्य, उच्चतर शिक्षा आयोग।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुआ आतंकी हमला निंदनीय है। शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
अशोक गुप्ता, नागरिक सुरक्षा।