{"_id":"5c589dbfbdec2225060d7c38","slug":"171549311423-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल विहीन बोर्ड परीक्षाओं के लिए पांच जोन में बंटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल विहीन बोर्ड परीक्षाओं के लिए पांच जोन में बंटा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासनिक, शिक्षा और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। सभी को ड्यूटी वितरित करते हुए सख्ती से इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के लिए सोमवार को पंचायत भवन में भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
सात फरवरी से होने वाली परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। इस वर्ष जिले में 125 केंद्रों 83 हजार 730 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। इसमें हाईस्कूल के 44 हजार 746 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 38984 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा में 22 केंद्रों को संवेदनशील बनाया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कई बार विश्वास करने वाले व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए प्रश्न पत्र खोले और उत्तर पुस्तिका सील किए जाने के समय केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट वहां मौजूद रहें। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि 125 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 14 सेक्टर में बांटा गए हैं। उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में निगरानी करेंगे। प्रश्नपत्र 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहनी चाहिए। पूरी परीक्षा की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होना आवश्यक है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थाक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा से पहले केंद्रों का एक बार निरीक्षण कर अवश्य कर लें। परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। दो गेट वाले केंद्रों में सिर्फ मुख्य गेट से ही आवाजाही होगी। परीक्षा के दौरान दूसरा गेट सील बंद किया जाना आवश्यक है। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों की बैठने की मिश्रित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था लागू रहेगी। प्रबंधतंत्र के परिवार के किसी भी सदस्य का परीक्षा अवधि में केंद्र में प्रवेश वर्जित है। स्वकेंद्र परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था रहेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी अस्मिता लाल, एसपी सिटी अंकित मित्तल, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त अब्दुल वासित, गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।