फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सरकार की अगवानी को अफसर पसीना - पसीना

सरकार की अगवानी को अफसर पसीना - पसीना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सरकार की अगवानी को अफसर पसीना - पसीना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंत्री भूपेंद्र सिंह के गांव महेंद्री सिकंदरपुर शुक्रवार को सरकार पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकाप्टर से पहुंच रहे हैं तो उनके नायब डा. दिनेश शर्मा का राजकीय वायुयान से पहुंचने का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी महेंद्री सिकंदरपुर पहुंचेंगे। इसके अलावा कई अन्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय भी भूपेंद्र के गांव पहुंचेंगे। कांठ तहसील के इस गांव में पहुंच रही करीब - करीब पूरी सरकार की अगवानी की तैयारियों में पुलिस - प्रशासनिक अफसर हलकान हैं। प्रशासन को मिले कार्यक्रम के मुताबिक योगी के गांव से निकलते ही उनके डिप्टी डा. दिनेश शर्मा गांव में पहुंचेंगे।
महेंद्री सिकंदरपुर निवासी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह के पिता की शुक्रवार को तेरहवीं है। प्रशासन को मिले औपचारिक प्रोग्राम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकाप्टर से दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर महेंद्री सिकंदरपुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर वह भूपेंद्र सिंह के घर पहुंचेंगे और दो बजकर 35 मिनट पर यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के निकलते ही ठीक दो बजकर 35 मिनट पर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का भूपेंद्र चौधरी के घर पहुंचने का प्रोग्राम है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का प्रोग्राम भी प्रशासन को मिल चुका है। चर्चा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की भी है, लेकिन देर रात तक उनका कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन को नहीं मिला था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के शुक्रवार को महेंद्री सिकंदरपुर पहुंचने की पुष्टि भाजपा नेताओं ने की है। मंत्री सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, बलदेव सिंह औलख समेत 10 से अधिक अन्य मंत्रियों के पहुंचने की भी चर्चाएं हैं, लेकिन इनका औपचारिक कार्यक्रम नहीं मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सरकार के कई मंत्रियाें के शुक्रवार को जिले में रहने की वजह से अफसरों में हड़कंप की स्थिति है। मंत्री बेशक अपने साथी मंत्री के घर निजी कार्यक्रम में आएंगे लेकिन जिले में जिस - जिस भी विभाग के मंत्री आएंगे उन विभागों के अफसरों की नींद उड़ी है। मंत्री आते - जाते कोई औचक निरीक्षण न कर लें इसे लेकर अधिकारी घबराए हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों में बेचैनी है। सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को लंबी कसरत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवाई पट्टी पर बैठक लेंगे डिप्टी सीएम
मुरादाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शुक्रवार को राजकीय वायुयान से दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां वह उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आधा घंटा तक बैठक करेंगे। इसके बाद दो बजकर 35 मिनट पर मंत्री भूपेंद्र सिंह के गांव में उनके घर पर पहुंचेंगे। दोपहर में साढ़े तीन बजे मंत्री के गांव से चलकर शाम को सवा चार बजे वापस भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और राजकीय वायुयान से लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed